
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के दुनियाभर में करोड़ों फैंस हैं। लोग उन्हें देखने, मिलने और एक झलक पाने के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं। ऐसे में उनकी सिक्योरिटी का मजबूत होना बेहद जरूरी है। सलमान की सुरक्षा की जिम्मेदारी पिछले 30 सालों से एक शख्स निभा रहा है — उनका पर्सनल बॉडीगार्ड शेरा।
शेरा हर वक्त सलमान के साथ साए की तरह मौजूद रहते हैं। चाहे फिल्म की शूटिंग हो, इवेंट्स हों या फिर एयरपोर्ट पर एंट्री — शेरा हमेशा उनके साथ होते हैं।
सलमान को मिल रही जान से मारने की धमकियों के बाद उनकी सुरक्षा और भी सख्त कर दी गई है। फिर भी शेरा की मौजूदगी हर पल उनके आसपास रहती है।
शेरा सिर्फ सलमान के बॉडीगार्ड ही नहीं बल्कि उनके बेहद करीबी भी हैं। उन्हें सलमान के भाई सोहेल खान ने हायर किया था। आज शेरा किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं हैं।
शेरा को लग्जरी कारों का बहुत शौक है। उनके पास कई महंगी गाड़ियां हैं। हाल ही में उन्होंने एक नई रेंज रोवर खरीदी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं।
वहीं सलमान खान को हाल ही में एक बार फिर धमकी मिली है। मुंबई के वर्ली ट्रैफिक पुलिस को व्हाट्सएप पर एक मैसेज मिला, जिसमें सलमान के घर में घुसकर उन्हें मारने और उनकी गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
इन सबके बावजूद सलमान के फैंस को तसल्ली है कि शेरा जैसा भरोसेमंद इंसान हर समय उनके भाईजान की सुरक्षा में तैनात है।
About More Information :