‘क्वीन’ कंगना रनौत: एक्ट्रेस से सांसद तक का सफर !

बॉलीवुड की मल्टी-टैलेंटेड एक्ट्रेस कंगना रनौत, जिन्हें ‘क्वीन’ के नाम से जाना जाता है, अब एक सफल राजनेता भी बन चुकी हैं। 23 मार्च 1986 को हिमाचल प्रदेश के मंडी में जन्मी कंगना ने अपनी पढ़ाई देहरादून के डीएवी स्कूल और शिमला के साइंस कॉलेज से की।

उनके माता-पिता चाहते थे कि वह डॉक्टर बने, लेकिन 16 साल की उम्र में वह अपने सपनों को पूरा करने दिल्ली आ गईं और मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की।

कंगना ने 2006 में फिल्म गैंगस्टर से बॉलीवुड में डेब्यू किया और अपने दमदार अभिनय के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड जीता। फैशन (2008) के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। 2014 में उनकी फिल्म क्वीन ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया और इसके लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता।

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स, मणिकर्णिका और थलाइवी जैसी फिल्मों में उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया।कंगना न सिर्फ अभिनय बल्कि अपनी बेबाकी के लिए भी मशहूर हैं।

2020 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 2024 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन की और हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ा, जिसमें उन्होंने शानदार जीत दर्ज की।कंगना की निजी जिंदगी भी चर्चा में रही है।

उनकी बड़ी बहन रंगोली रनौत और छोटा भाई अक्षित रनौत हैं। अपने बयानों और विवादों के चलते वह हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। अब एक सांसद के रूप में उनकी नई पारी पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!